google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इंजीनियर से 15 लाख की ठगी, घर बैठे अतिरिक्त कमाई के चक्कर में गंवाया पैसा.....

Sep 11, 2023
1 min read






























































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायगढ़ के जिंदल स्टील एंड पावर कंपनी के इंजीनियर ऑनलाइन ठगी के शिकार हो गए। यू-ट्यूब में उन्होंने लाइक एंड अर्न वीडियो देखा, जिसके चक्कर में पड़ कर 15 लाख 38 हजार रुपए गवां दिया। ठगों ने उन्हें घर बैठे कमाई का लालच दिया और वीडियो दिखाकर एनी डेस्क ऐप डाउन लोड कराया था। उनकी शिकायत पर साइबर रेंज थाना ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रायगढ़ के कोतरा रोड में जिंदल स्टील पावर कंपनी का इंजीनियरिंग हॉस्टल है। इसमें कंपनी में इंजीनियर मोहित भी रहता है। मोहित यू-ट्यूब में घर बैठे कमाई करने के लिए वीडियो देख रहा था। इसमें एक वीडियो को देखकर लाइक करने पर कमीशन देने का झांसा दिया गया था।


वीडियो सर्च करने के बाद मोहित के पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने घर बैठे कमाई करने का लालच दिया। इसके लिए मोहित के नंबर पर यू-ट्यूब लिंक भेजा और लाइक करने के लिए कहा। शुरुआत में वीडियो लाइक करने पर मोहित के अकाउंट में रुपए आते दिखाई दिए। इसका स्क्रीन शॉट पर ठगों ने मोहित को भेजा। ठगों ने उसे झांसा दिया कि अभी जो अकाउंट बना है उसमें केवल उनके रकम दिखेगी, पर उसका उपयोग नहीं कर सकेगा। पैसे उनके अकाउंट में जमा करने के लिए ठगों ने ऐनी डेस्क ऐप लिंक शेयर किया और उसे डाउनलोड करने के लिए कहा। ऐप डाउनलोड कराने के बाद ठगों ने यूपीआई आईडी से पैसे जमा करने का दावा किया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html