google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दिनदहाड़े एनकाउंटर ,पुलिसवालों को गोली मारने वाले दो बदमाश ढेर......

Jul 17
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ -

फिरोजाबाद जिले शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह करीब 11:45 बजे इटावा स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और दो बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाश मारे गए, जबकि इटावा एसओजी के दो सिपाही गोली लगने से घायल हो गए, घायल इटावा SOG सिपाही को पहले फिरोजाबाद में उपचार दिया गया, बाद में बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया, ADG के अनुसार, इटावा ने चेन स्नेचिंग करने के आरोपी दोनों बदमाश झारखंड जाने की फिराक में थे | इटावा पुलिस इनके पीछे लगी थी, दोनों बदमाश ट्रेन से शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर उतरे थे | एसओजी टीम ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, बदमाश नगला कन्हई के खेत में जा घुसे, जवाबी कार्रवाई के दौरान SOG इटावा के सिपाही डेविड चौहान पेट और दूसरे पुष्पेंद्र चौधरी के कंधे में गोली लगी | इनको बेहतर इलाज के लिए आगरा भेजा गया है |


घटना के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू किया, खेतों में दोनों ओर से हुई फायरिंग के दौरान पुलिस ने दोनों बदमाशों को मार गिराया | मारे गए बदमाशों की पहचान इटावा निवासी सुमित और अंकित उर्फ सीपू के रूप में हुई है, पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश 3 जुलाई को इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में एक डॉक्टर से लूट की वारदात में वांछित थे | इस मामले में पुलिस ने घटना के कुछ घंटे बाद ही एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि पूछताछ में सुमित और अंकित उर्फ सीपू के नाम सामने आए थे | तभी से इटावा एसओजी और पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html