google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जंगल में हुई पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरे गोली लगने से घायल...

Jan 6, 2024
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़  :-

मथुरा - उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार की रात अकबरपुर-तरौली रोड पर पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ पिल्हौरा गांव के पास जंगल में हुई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। वहीं अंधेरे और कोहरे का फायदा उठाकर दो बदमाश भाग निकले। मुठभेड़ थाना छाता पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हुई।


एसपी ग्रमीण त्रिगुण बिसेन ने बताया कि हाल ही में पिल्हौरा गांव के बंबा के पास माइक्रोफाइनेंस कर्मी से मारपीट करके सवा लाख रुपये से अधिक की लूट हुई थी। इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश फरार चल रहे थे। बीती रात पुलिस को बदमाशों की लोकेशन गांव पिल्हौरा के आसपास के इलाके में ट्रेस हुई। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की।


इस पर हाईवे थाना क्षेत्र के उसफार गांव निवासी जगदीश और पास के ही नवीपुर गांव निवासी बदमाश अनिल ठाकुर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को पैर में गोली लगी है। मौके से दो तमंचा, कारतूस और 24 हजार रुपये बरामद हुए हैं। दोनों को सीएचसी छाता में भर्ती कराया गया। छाता थाना क्षेत्र के बिदावली गांव का बदमाश बबलू अपने एक अन्य साथी गजेंद्र के साथ भाग निकला। दोनों की तलाश जारी है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html