google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़...

Dec 11, 2023
1 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिजनौर- बिजनोर के मंडावर थाना पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार को मुठभेड़ हुई जिसमें एक बदमाश गोली लगने के बाद घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर ल‍िया गया है, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पकड़ा गया बदमाश हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहा था। डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि मंडावर थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने एक मुखबिर की सूचना पर सोमवार सुबह बालावाली चौकी अंतर्गत कांच की फैक्ट्री के पीछे घेराबंदी करते हुए तीन बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी।


डीएसपी के मुताबिक, पुलिस दल ने भी जबावी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक सिपाही को भी गोली लगी है। डीएसपी ने कहा कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान जितेन्द्र उर्फ जैके के रूप में हुई है, जो मंडावर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव का रहने वाला है, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस को उसके कब्जे से एक बाइक, 1 तमंचा 315 बोर, 1 खोखा कारतूस व 2 जिंदा कारतूस और एक बाइक मिली।


पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदमाशों की गोलीबारी में पुलिस आरक्षी कुशलपाल भी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि बदमाश जितेन्द्र उर्फ जैके और आरक्षी कौशल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आरोपी पर दस से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज हैं। बिजनौर जिले के थाना मंडावर थाना से हत्या के प्रयास के मामले में वांछित है। बदमाश की अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html