google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस और गैंगस्टरों के बीच हुई मुठभेड़....

Dec 17, 2023
2 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

चंडीगढ़- पंजाब पुलिस की ओर से गैंगस्टरों के खिलाफ धड़ाधड़ ऐक्शन जारी है। लगातार दूसरे दिन पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़ हुई है। मोगा में पुलिस-बंबीहा गैंग के बीच एनकाउंटर हुआ। बदनी कलां इलाके के पास पुलिस की सीआईए टीम और बंबीहा गैंग के बदमाशों के बीच कई राउंड गोलियां चलीं। इस दौरान 3 बदमाश काबू कर लिए गए।


मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश और सीआईए का एक मुलाजिम घायल हुआ है। पकड़े गए तीनों बदमाशों की पहचान मोगा के शंकर राजपूत, जश्व और धर्मकोट के नवदीप सिंह के रूप में हुई है। ये तीनों बंबीहा गैंग को ऑपरेट करने वाले लक्की पटियाल और मंदीप धालीवाल के करीबी सरगना हैं। डीएसपी मोगा हरिंदर सिंह दोध ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।


मोगा पुलिस की सीआईए टीम ने बदनी कला इलाके के पास नाका लगा रखा था और चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ये तीनों बदमाश दोधर की तरफ से बाइक पर सवार होकर आए। नाके से गुजरते समय जब इन्हें रोका गया तो रुके नहीं और भागने लगे। सीआईए टीम ने इनका पीछा किया। इसके बाद खुद को घिरता देख तीनों बदमाश बाइक छोड़ खेत में जा घुसे और वहां से सीआईए टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सीआईए टीम ने भी अपने बचाव में जवाबी कार्रवाई की। जहां जवाबी कार्रवाई के साथ तीनों को काबू कर लिया गया।


एक दिन पहले ही शनिवार को मोहाली जिले में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई थी। मोहाली के गांव सनेट्टा के निकट लांडरां रोड पर मोहाली पुलिस और बदमाशों में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं थीं। जहां इस बीच टीम ने 2 बदमाशों को पकड़ लिया था। दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हुए थे। वहीं दोनों बदमाशों की पहचान कर्मजीत सिंह और परमजीत सिंह प्रिंस निवासी राजपुरा के रूप में हुई थी। शनिवार रात को ही पटियाला में मुठभेड़ हुई थी। 6 हत्याओं के मामलों में वांछित मलकीत चिट्टा को सीआईए पटियाला ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी थी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html