google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, 1 गिरफ्तार...

Jan 3, 2024
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सहारनपुर - उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में मंगलवार देर शाम थाना देवबंद पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश गोली लगने के बाद घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर ल‍िया गया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।पकड़े गए बदमाश गोकशी और गैंगस्टर के मामलों में वांछित चल रहा था। थाना देवबंद पुलिस ने मंगलवार देर शाम मकबरा पुलिया भनेड़ा रोड पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रूकने का इशारा किया। इस पर मोटरसाइकिल सवार अभियुक्तों द्वारा भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग की गई।


पुलिस द्वारा पीछा करने हुए जवाबी कार्रवाई की गई। एक गोली पैर में लगने के कारण घायल बदमाश मोबिन उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया गया, जबकि बदमाश का एक साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। अभियुक्त के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, 1 तमंचा, 1 जिन्दा कारतूस व 1 खोखा कारतूस बरामद हुआ है। अभियुक्त मोबिन उर्फ भूरा 25 हजार रूपये का इनामी बदमाश है, जो सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान थाना से गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित चल रहा था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html