28-29 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, 3500 से अधिक पदों पर होगी बहाली, पढ़ें पूरी जानकारी.........

कुंदन कुमार/गया, अगर आप 8वीं, 10वीं, इंटरमीडिएट या स्नातक पास है और रोजगार की तलाश में हैं तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर हैं, दरअसल, 28 और 29 जुलाई को गया के अवर प्रादेशिक नियोजनालय के द्वारा दो दिवसीय प्रमंडल स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें 22 से अधिक नियोजन कंपनी में 3500 से अधिक पदों पर बहाली की जाएगी, बहाली प्रकिया पूरी तरह मुफ्त होगी और अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा |
28 और 29 जुलाई को केंदुई के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के बगल में डीआरसीसी परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन होगा, इस रोजगार मेले मे मगध प्रमंडल क्षेत्र के गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, अरवल और नवादा जिले के बेरोजगार युवक और युवतियां शामिल हो सकेंगे. इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनी भाग लेगी जिसमें सेवा, विनिर्माण, सुरक्षा, सेल्स, मार्केटिंग, तकनीकी आदि क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे. साक्षात्कार के बाद चयनित होने पर युवाओं को राज्य और राज्य के बाहर रोजगार का अवसर मिलेगा और सम्मानजनक वेतनमान दिया जाएगा |
रोजगार मेला में 3500 से अधिक पदों पर होगी बहाली
अवर प्रादेशिक नियोजनालय के नियोजन पदाधिकारी आकृति सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 और 29 जुलाई को लगने वाले दो दिवसीय प्रमंडल स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन पुरी तरह मुफ्त है. इच्छुक अभ्यर्थी इस रोजगार सह मार्गदर्शन मेले में भाग लेना चाहते हैं, वह जरुरी कागज़ात और बायो डाटा जरुर लाएं. जिन अभ्यर्थी का एनसीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है वह रजिस्ट्रेशन करा लें. इस रोजगार मेला में 3500 से अधिक पदों पर बहाली ली जाएगी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments