google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कर्मचारियों ने मालिक की शादी में खाने के दौरान किया हंगामा...जानें वजह

Dec 15, 2023
2 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

गोरखपुर- पगार नहीं मिलने से नाराज गोरखपुर की एक पेपर कप फैक्ट्री के कर्मचारियों ने मालिक की शादी में खाने के दौरान हंगामा किया। फैक्ट्री मालिक के घरवालों ने उन्हें भगाया तो गुस्साए कर्मचारियों ने फैक्ट्री में आग दी। फैक्ट्री मालिक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों को हिरासत में ले लिया है। फैक्ट्री मालिक के अनुसार, आगजनी में 65 लाख का नुकसान हुआ है। हालांकि कर्मचारियों ने आग लगाने से इनकार किया है। उनका कहना है कि चोरी की बिजली से शार्ट सर्किट होने पर आग लगी है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।


एम्स थाना क्षेत्र के भैरोपुर मोहल्ले में कृष्णा जायसवाल का मकान है। मकान के पिछले हिस्से में राज एंड प्रिंस उद्योग तथा सिद्धि विनायक डिस्पोजल के नाम से राइस मिल एवं पेपर कप बनाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री मालिक कृष्णा की बुधवार को शादी थी। बगल में स्थित सेलिब्रेशन मैरेज हाल में वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न हो रहा था। देर रात खाना कम पड़ गया। इस दौरान फैक्ट्री के तीन कर्मचारी आए लेकिन उन्हें भोजन नहीं मिला। आरोप है कि नशे में धुत कर्मचारी हंगामा करने लगे। यह देख कृष्णा जायसवाल के चचेरे भाई पिंटू तथा आधा दर्जन अन्य लोगों ने कर्मचारियों को वहां से भगा दिया।


आरोप है कि गुस्साए कर्मचारियों ने फैक्ट्री पहुंच कर उसमें आग लगा दी। आग से पूरा कारखाना धू-धू कर जल गया। सूचना पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री मालिक कृष्णा की तहरीर पर पुलिस ने सेल्स मैन राजेश दुषाद निवासी खड़जनहवां डोहरिया बाजार थाना चिलुआताल, विपुल पासवान निवासी धोबी टोला डिभिया थाना कैंट व किशन गुप्ता निवासी बांसपार थाना गीड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।


पुलिस से पूछताछ में आरोपी विपुल व किशन ने बताया कि राइस मिल व पेपर कप कारखाना पिछले दो माह से बंद था। मालिक तीन माह से तनख्वाह नहीं दे रहे थे। अगजनी की घटना से इनकार करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि वहां चोरी की बिजली का इस्तेमाल होता है। तार नंगे थे। जिससे अधिक लोड व कटिया कनेक्शन के चलते निकली चिनगारी से आग लग गई। हमें फंसाया गया है।


गोरखपुर के एसपी सिटी केके बिश्‍नोई ने कहा कि फैक्ट्री मालिक कृष्णा जायसवाल की तहरीर पर फैक्ट्री में काम करने वाले तीन कर्मचारियों पर केस दर्ज किया गया है। तीनों कर्मचारियों ने शादी में मारपीट की थी, उसके बाद फैक्ट्री में आग लगी है। उन्हीं पर आग लगाने का आरोप है, हर पहलू की जांच की जा रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html