हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, खेत में उतारना पड़ा....जानें पूरा मामला

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इंडियन एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है, भोपाल से करीब 60 किलोमीटर दूर एक खेत में तकनीकी खराबी की वजह से हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है, इस हेलीकॉप्टर में छह जवान सवार थे |
भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर को बैरसिया के डूंगरिया गांव में बने एक डैम के पास लैंड कराया गया है. गांव वालों का कहना है कि हेलीकॉप्टर डैम के आस-पास काफी देर से चक्कर लगा रहा था, उसके बाद फिर वो खेत में उतर गया, फिलहाल हेलीकॉप्टर सवार जवान सेना के इंजीनियर और टेक्नीशियनों का इंतजार कर रहे हैं, एयरफोर्स के सूत्रों के मुताबिक, भारतीय वायु सेना के ALH श्रिव हेलीकॉप्टर की भोपाल के पास इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, क्रू-मेम्बर्स सुरक्षित हैं और तकनीकी खराबी की जांच करने के लिए एक टीम बुलाई गई है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments