मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग.....

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हेलीकॉप्टर की मुंबई में आपात लैंडिंग हुई, मुख्यमंत्री शिंदे हेलीकॉप्टर से अपने गांव जा रहे थे, राजभवन से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, लेकिन कुछ तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर को मुंबई के जुहू स्थित पवन हंस हाउस में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अब कार से अपने गांव के लिए रवाना हो गए, हालांकि बताया गया है कि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर सतारा की ओर नहीं जा सका, इसलिए हेलीकॉप्टर की जुहू स्थित पवन हंस में आपात लैंडिंग कराई गई है।
इससे पहले भी शिंदे के हेलिकॉप्टर में आई थी खराबी
मई 2023 में, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग हुई, जब शिंदे सतारा जा रहे थे। इसके बाद उनके हेलीकॉप्टर की राजभवन में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, एकनाथ शिंदे किसी कार्यक्रम के सिलसिले में सतारा जा रहे थे, उस वक्त हेलीकॉप्टर में खराबी के कारण मुख्यमंत्री का दौरा रद्द कर दिया गया था |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments