एक्स पर ब्लॉक को हटाकर म्यूट फीचर लेकर आएंगे एलन मस्क.....

एक्स में एलन मस्क एक और बड़ा बदलाव करने जा रहे है। उन्होंने एक्स पोस्ट करके कहा कि अब डायरेक्ट मेसेज को छोड़ कर ब्लॉक को फीचर के तौर पर हटा दिया जाएगा। क्योंकि एक्स में इस फीचर की कोई जरूरत नहीं है। यूजर्स को ब्लॉक की जगह केवल म्यूट का ऑप्शन मिलेगा। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, किसी अकाउंट को म्यूट करने से यूजर्स को उस अकाउंट के पोस्ट को नहीं देखने का ऑप्शन मिलता है, लेकिन म्यूट किया गया अकाउंट यूजर के पोस्ट का जवाब दे सकता है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि म्यूट अकाउंट यूजर के पोस्ट को कमेंट्स के लिए अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर कर सकता है और डीएम भी भेज सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ब्लॉकिंग एक जरूरी सेफ्टी फीचर है। एक्स पर यूजर्स ने शिकायत की है कि ब्लॉकिंग फीचर के हटने से एक्स पर ऑनलाइन हैरेसमेंट के मामले बढ़ सकते हैं। ब्लॉकिंग फीचर को हटाना मस्क द्वारा शुरू किए गए कई बदलावों में से एक है। गौरतलब है कि मस्क ने पिछले साल 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण किया था। अधिग्रहण के बाद से मस्क ट्विटर को एक सुपर ऐप बनाने में लगे हुए हैं।
मास्क के अधिग्रहण के बाद से शुरू हुए कई बदलावों में से कुछ में कंपनी के कई सारे एम्पलॉयीज का निकाला जाना, मंथली 8 डॉलर के ट्विटर पर ब्लू सब्सक्रिप्शन और लंबे वीडियो पोस्ट करने का फीचर शामिल है। एक्स पर अब यूजर्स को लाइव स्ट्रीमिंग का भी ऑप्शन मिल रहा है। कंपनी ने हाल ही में क्रिएटर्स के साथ ऐड रेवेन्यू भी शेयर करना शुरू किया है। अब एक्स में एक और नए फीचर की एंट्री होने वाली है। फेक अकाउंट्स पर लगाम लगाने के लिए मस्क एक्स यूजर्स के लिए आईडी वेरिफिकेशन शुरू करने वाले हैं। वेरिफिकेशन के लिए यूजर्स को गवर्नमेंट अप्रूव्ड आईडी का फोटो अपलोड करना होगा। इसके अलावा यूजर्स को अपनी लाइव सेल्फी भी शेयर करनी होगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments