भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों का सफाया जारी, आतंकवादी की हत्या...पढ़ें पूरी खबर

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के मोस्ट वांटेड आतंकवादी कैसर फारूक की हत्या | जो अन्य लोगों के साथ कराची की एक सड़क पर चल रहा है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह आतंकी और कोई नहीं हाफिज सईद का करीबी है। यह घटना तब की बताई जा रही है, जब हाफिज सईद के बेटे का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था।
कैसर फारूक प्रतिबंधित और नामित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के संस्थापक सदस्यों में से एक है। उसे मुंबई पर 26/11 के आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर प्रमुख हाफिज सईद का करीबी सहयोगी माना जाता है। जैसे ही गोली चलाई जाती है, अन्य लोग छिपने के लिए भागते हैं, जबकि जिस व्यक्ति को गोली लगती है, वह नीचे गिर जाता है। इस शख्स के बारे में कई लोगों का दावा है कि वह कैसर फारूक नाम का मोस्ट वांटेड आतंकवादी है।
कराची में लश्कर के आतंकवादी कैसर फारूक की गोली मारकर हत्या की खबर और वीडियो के दावे तब आए हैं, जब कुछ दिन पहले हाफ़िज़ सईद का बेटा लापता हो गया है और आईएसआई उसका पता लगाने में असमर्थ है। मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद के बेटों में से एक कमालुद्दीन सईद मंगलवार (26 सितंबर) से लापता है। कथित तौर पर कमालुद्दीन सईद का पेशावर में एक कार में आए बदमाशों ने अपहरण कर लिया था।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments