google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

फर्जी मोबाइल नंबरों से आए एसएमएम और कॉल से बिजली उपभोक्ता रहें सावधान...

Sep 11, 2023
2 min read



























































छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन विद्युत कंपनी ने एलर्ट जारी करते हुए कहा है कि साइबर ठग द्वारा उपभोक्ताओं के मोबाइल पर झूठी (फेक) एसएमएस भेजे जा रहे हैं, जिसमें बिजली बिल भुगतान नहीं होने पर कनेक्शन काटने का संदेश लिखा होता है तथा 10 अंकों का फर्जी मोबाइल नंबर से संपर्क करने कहा जाता है। इस नंबर पर फोन करने पर साइबर ठग बिजली कनेक्शन कटने का झांसा देते हैं। विद्युत कंपनी कभी भी अपने उपभोक्ताओं को 10 अंकों के मोबाइल नंबर से कोई मैसेज नहीं भेजती है और न ही 10 अंकों के मोबाइल नंबर पर किसी तरह के भुगतान स्वीकार किया जाता है।


पॉवर कंपनी ना ही कभी भी किसी लिंक को क्लिक करने के लिए कहती है और ना ही ‘मोर बिजली ऐप’ के अलावा किसी ऐप को डाउनलोड करने या उपयोग करने को कहती है। साइबर ठग उपभोक्ता नंबर के बजाय उपभोक्ता का मोबाइल नंबर मांगते हैं और भुगतान संबंधी जानकारी देने की बात कहते हैं। साथ ही ये प्ले स्टोर में जाकर किसी एप्प को डाउनलोड करने कहते हैं, जिससे उपभोक्ता धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि बिजली संबंधी सभी भुगतान विद्युत वितरण कंपनी के काउंटरों, एटीपी सेंटरों, मोर बिजली ऐप, कंपनी की वेबसाइट सीएसपीडीसीएल डाॅट सीओ डाॅट इन अथवा सीएसी या पे पाॅइंट के अधिकृत आउटलेट्स पर ही करें।


इनके अलावा किसी दूसरे माध्यम से किसी भी तरह की राशि का भुगतान न करें। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को सूचनार्थ भेजे जाने वाले अधिकृत एसएमएस हमेशा सीएसपीडीसीएल सेन्डर आई डी के साथ भेजे जाते हैं। इसके अलावा कंपनी ने अपने सभी उपभोक्ताओं को ऐसे किसी भी अनाधिकृत एसएमएस को नजर अंदाज करने की सलाह दी है। इसके अलावा कंपनी की टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर अपने संदेह का समाधान कर सकते हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html