google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इलेक्ट्रिशियन की हत्या, आरोपी हुआ गिरफ्तार...

Oct 28, 2023
2 min read












































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कोरबा- इलेक्ट्रिशियन की हत्या मामले में उनके प्रेमिका के पूर्व प्रेमी को गिरफ्तार किया गया हैं। जानकारी के मुताबिक चौकी मानिकपुर में लिखित शिकायत दिया गया था कि मनीष सारथी उम्र 21 वर्ष हाल मुकाम मुड़ापार अटल आवास जो की टीपी नगर स्थित इलेक्ट्रिक दुकान में इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। जो रात कार्यस्थल से काम कर वापस घर नहीं आया। शिकायत के आधार पर चौकी मानिकपुर में गुम इंसान कायम किया गया। दिनांक 24.10.2023 के जरिए डायल 112 के थाना उरगा में सूचना प्राप्त हुआ की कुदुरमाल गांव के नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहकर फंसा है जिसे उरगा थाना के द्वारा का शव का मर्ग पंचनामा कार्यवाही जिला अस्पताल कोरबा से कराया गया पीएम के दौरान मृतक की मृत्यु डॉक्टर साहब द्वारा हत्या से होना संदेहात्मक पाए जाने पर तथा शिनाख्ती करवाई किया गया जो मृतक मनीष सारथी निवासी पहरीपारा थाना उरगा का होना पाया गया। इसी बीच पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई की घटनास्थल महावीर नगर नहर किनारे गार्डन का होना पाए जाने से मर्ग डायरी अग्रिम जांच कार्यवाही हेतु थाना कोतवाली कोरबा भेजा गया।


इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के दिशानिर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रूपक शर्मा व सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सनत सोनवानी, चौकी प्रभारी मानिकपुर उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू के कुशल नेतृत्व में विवेचना कार्यवाही के साथ तथ्यों पर बारीकी से जांच की जा रही थी। पुलिस टीम को पता चला कि मनीष सारथी जिस इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम करता था वहां एक युवती भी काम करती थी वहां उन दोनों के बीच काफी बातें हुआ करती थी युवती का प्रेम प्रसंग पहले से ही ग्राम सजापानी निवासी दानेंद्र कांवर के साथ था। जब दानेंद्र को इस बात की जानकारी लगी तो उसने कई बार मनीष को युवती से बात करने के लिए मना किया पर तब भी दोनों आपस में बातें किया करते थे। पुलिस टीम के द्वारा उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सजापानी निवासी दानेंद्र कंवर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तो उसने युवती के नाबालिक भाई के साथ मिलकर हत्या करना कबूल किया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html