google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रदेश की 70 विधानसभा में कल चुनाव, आज वितरित की जाएगी चुनाव सामाग्री...

Nov 16, 2023
1 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को दूसरे चरण का मतदान होना है. इसके लिए आज चुनाव सामाग्री का वितरण किया जाएगा. शहर के BTI ग्राउंड और सेजबहार में सामाग्री का वितरण किया जाना है. सामग्री वितरण केन्द्रों तक पहुंचने के लिए बस की सुविधा की गई है. सामग्री प्राप्त करने के बाद मतदान दल बीटीआई ग्राउंड, सेजबहार और तिल्दा से बूथ के लिए रवाना होंगे |


17 नवंबर को प्रदेश की 70 विधानसभा में चुनाव होने हैं. चुनाव के मद्देनजर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. रायपुर पुलिस भी पूरी तरह से तैयार है. इसके लिए कांस्टेबल और जवानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. सुरक्षा के लिहाज के पुलिस और आर्मी के जवानों की तैनाती भी की गई है. मतदान के दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस जवान तैनात रहेंगे. जिले में सेंट्रल पैरामिलेट्री फोर्स की 37 कंपनियां भी तैनात रहेंगी. साथ ही 65 पेट्रोलिंग पार्टी शहर का निरीक्षण करेंगी. वहीं संवेदनशील मतदान केंद्रों की विशेष निगरानी की जाएगी |

इधर सार्वजनिक मंचो से चुनाव-प्रचार रुकने के बाद प्रत्याशी आज डोर टू डोर कैंपेन करेंगे. बाहर से आए नेताओं का क्षेत्र में रहना भी प्रतिबंधित कर दिया गया है. वाहनों पर लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. वहीं शराब दुकानें भी बंद रहेंगी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html