चुनाव चिन्ह आबंटित नहीं, भारतीय जनता सेक्युलर पार्टी हाईकोर्ट की शरण में, चुनाव तिथि बढ़ाने की मांग.

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर - भारतीय जनता सेक्यूलर पार्टी कि ओर से निर्वाचन आयोग नई दिल्ली मुख्य चुनाव आयुक्त को चुनाव चिन्ह आबंटन के लिए 4 अक्टूबर के बाद पत्राचार कर अनुरोध किया गया था, लेकिन चुनाव आयोग नई दिल्ली कार्यालय से अभी तक चुनाव चिन्ह आबंटित नही किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील विश्वकर्मा ने बताया कि अभी तक चुनाव चिन्ह आबंटन नहीं किया जाना आश्चर्यजनक है, ऐसे में पार्टी द्वारा हाईकोर्ट की शरण में जाकर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव तिथि को आगे बढ़ाने की मांग किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और भारत के प्रत्येक नागरिक को संवैधानिक रूप से चुनाव लड़ने का अधिकार है, जिसके लिए आयोग के सभी नियमों का पालन करने वाले पार्टी, प्रत्याशियों को स्वीकृत संबंधी सभी अर्हता के तहत चुनाव चिन्ह आबंटन करना चाहिए, जो अब तक नहीं किया गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments