google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एमपी, छ्त्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान....पढ़े पूरी खबर

Oct 9, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली - एमपी, छ्त्तीसगढ़, राजस्थान समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान. 12 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस. एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में होने वाले हैं चुनाव. सूत्रों के मुताबिक, नवंबर दूसरे हफ्ते से दिसंबर के पहले हफ्ते तक अलग-अलग तारीखों और चरणों में इन राज्यों में मतदान हो सकता है, पिछली बार की तरह राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में एक चरण में चुनाव कराए जाने की संभावना है, वहीं, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराया जा सकता है. हालांकि, मतदान की तारीख अलग-अलग होने की उम्मीद है, लेकिन सभी चुनावी राज्यों की मतगणना एक साथ कराने का निर्णय लिया जा सकता है |


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो इस साल के अंत में चुनाव होने की उम्मीद है, एमपी की सभी 230 सीटों पर नवंबर 2023 में या उससे पहले चुनाव कराने का ऐलान हो सकता है, राज्य में विधानसभा का कार्यकाल 6 जनवरी 2024 को समाप्त होने वाला है | राज्य में पिछला विधानसभा चुनाव नवंबर 2018 में हुआ था. उस चुनाव में कांग्रेस ने राज्य में सरकार बनाई थी और कमलनाथ मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन मार्च 2020 में, 22 कांग्रेस (Congress) विधायकों ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए थे. इसके बाद राज्य सरकार गिर गई थी और मुख्यमंत्री कमल नाथ को इस्तीफा देना पड़ा था | इसके बाद भाजपा ने राज्य में सरकार बनाई थी और शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने थे |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html