चुनाव आयोग रायपुर में कर रही प्रेस कॉन्फ्रेंस........

बता दें कि कल की मीटिंग में चुनाव आयोग ने अहम फैसला लिया है | अब 5 लाख बुजुर्ग और दिव्यांग घर बैठे वोटिंग कर सकेंगे | इसके लिए इन वर्ग के लोगों को पहले से आवेदन करना होगा | 33 जिलों से दोनों वर्गों का डेटा मंगाया जा रहा | वहीं अवैध परिवहन पर भी कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं | भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार तथा निर्वाचन आयुक्तद्वय अनूप चंद्र पांडेय और अरूण गोयल ने प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक, सभी संभागों के आयुक्त तथा पुलिस रेंजों के महानिरीक्षक के साथ बैठक कर विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों की जिलेवार समीक्षा की | उन्होंने वर्तमान में राज्य में चल रहे मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रगति की जानकारी ली और निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया | आयोग ने मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूरी गंभीरता, सूक्ष्मता और सावधानी से करने को कहा. आयोग ने इपिक कार्ड की प्रिंटिंग और वितरण की भी जानकारी ली |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments