google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ में आज बजेगा चुनावी बिगुल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया...

Oct 9, 2023
2 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग सोमवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने जा रहा है। साल के अंत तक मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इन सभी विधानसभाओं का कार्यकाल दिसंबर 2023 से लेकर जनवरी 2024 के बीच समाप्त हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की एमपी में सरकार है। जबकि, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का शासन है। मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट और तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति यानी BRS (पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति) की सरकार है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पांचों राज्यों के चुनाव को सेमीफाइनल के तौर पर भी देखा जा रहा है।


एक ओर जहां एमपी में 230 विधानसभा सीटें हैं। यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि, यहां विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के साथी समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। वहीं, राजस्थान में 200 सीटों पर चुनाव होंगे। राज्य में सत्ता परिवर्तन का रिवाज लंबे समय से चलता आ रहा है। के चंद्रशेखर राव की तेलंगाना सरकार को भाजपा और कांग्रेस से चुनौती मिल सकती है। राज्य में कुल 119 सीटें हैं। 90 सीटों वाले राज्य छत्तीसगढ़ में भाजपा सत्ता में वापसी की कोशिशें करती नजर आ रही है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि 2018 की तरह ही एमपी, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में एक चरण में चुनाव हो सकते हैं। जबकि, छत्तीसगढ़ में दो चरणों के आसार हैं। हालांकि, इसे लेकर चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।


आगामी विधानसभा चुनाव पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव ने कहा, "... जितना जल्दी(चुनाव) हो उतना अच्छा है... आजकल तो चुनाव के लिए तैयारी करने के लिए 5 साल होते हैं, जिस दिन से जिम्मेदारी मिलती है उसी दिन से आप जो भी काम करते हैं वह चुनाव की तैयारी के तौर पर देखा जाता है..."

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html