कुएं से 4 भालुओं को निकालने की कोशिश जारी, वन अमला मौके पर...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कोरिया जिले में एक मादा और एक नर भालू के साथ उसके दो शावक कुएं में गिर गए। ग्राम पंचायत सोंस के उपसरपंच की सूचना पर कोरिया वन मंडल के एसडीओ अखिलेश मिश्रा और उनकी पूरी टीम मौके पर पहुंच गई है। भालुओं को कुएं से निकालने की कोशिश की जा रही है।
इस संबंध में एसडीओ वन अखिलेश मिश्रा ने बताया कि एक मादा और एक नर भालू के साथ उसके दो शावक कुएं में गिर गए हैं, रात की घटना बताई जा रही है। पहले बांस से उन्हें ऊपर लाने की कोशिश की गई, अब जेसीबी से उन्हें बाहर लाने का प्रयास किया जा रहा है। कोरिया वन मंडल के बैकुंठपुर रेंज में ग्राम पंचायत सोंस के एक कुएं में एक मादा और एक भालू के साथ उसके दो शावक गिरे। रात भर उन्होंने खुद को कुएं से निकालने की भरपूर कोशिश की। सुबह भालुओं की आवाज सुनकर ग्रामीण कुएं के करीब आये तो 4 भालुओं को गिरा देखा ।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments