google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शिक्षित बेरोजगार के साथ 14 लाख की हुई ठगी...

Dec 13, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजनांदगांव- लाखों रुपए की ठगी का शहर के मोतीपुर के रहने वाले शिक्षित बेरोजगार के साथ मामला सामने आया है। ऑनलाइन के जरिये जालसाज ने अलग-अलग नंबरों में मोटी रकम जमा कराई। शिक्षित बेरोजगार रोजाना एक हजार रुपए कमीशन देने का झांसे में आकर मोटी रकम गंवा बैठा। अब पुलिस से शिकायत कर पीडि़त ने रकम वापस दिलाने की गुजारिश की है।


पुलिस के मुताबिक, मोतीपुर के रहने वाले अजय सिंह राजपूत पढ़ाई करने के बाद नौकरी की तलाश में है। करीब 6 माह पूर्व ‘हमारा एप्लीकेशन’ एप के जरिये ऑनलाइन 50 हजार रुपए इन्वेस्टमेंट करने पर ठग ने प्रतिदिन एक हजार रुपए कमीशन देने का लालच दिया। कुछ दिन सोचने के बाद पीडि़त युवक ने 50 हजार रुपए जमा कर दिए।


इसके बाद सत्यम राजपूत नामक एक अज्ञात व्यक्ति के खाते में रकम जमा कर दी। कमीशन नहीं मिलने के बाद दोबारा संपर्क साधने पर अज्ञात कॉलर को पीडि़त ने कमीशन की वजह पूछी तो उसने चालाकी से उक्त रकम को फिक्स करना बताया। इसके बाद उससे अलग-अलग तारीखों में रकम जमा कराने का खेल चलता रहा।


पीडि़त ने अपनी माता के माध्यम से महिला समूह से एक लाख रुपए भी ब्याज में लेकर ठग के खाते में जमा किए। इस तरह करीब छह महीने तक 14 लाख 42 हजार 500 रुपए ऑनलाइन ठग के खाते में जमा हो गए, लेकिन बेरोजगार को फूटी कौड़ी कमीशन के तौर पर नहीं मिली। काफी समय बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। पुलिस से उसने मामले की शिकायत की है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html