google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ईडी जल्द ही करेगी महादेव एप से जुड़े कई अहम खुलासे.....

Jan 6, 2024
1 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

महादेव एप मामले में एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं। एक ओर जहां ईडी ने भूपेश बघेल पर आरोप लगाने वाले आरोपी शुभम सोनी सहित पांच लोगों को चार्जशीट में आरोपी बनाया है तो वहीं अब खबर आ रही है कि ईडी जल्द ही महादेव एप से जुड़े कई अहम खुलासे करने वाली है। बताया जा रहा है कि कई नेताओं और अफसरों के नाम भी इसमें सामने आ सकते हैं।


मिली जानकारी के अनुसार महादेव ऐप घोटाला मामले से जुड़े आरोपियों की 10 जनवरी को कोर्ट में पेशी है और इसी दिन ईडी कोर्ट में बड़े राजदार को पेश कर सकती है। बता दें कि इसी राजदार के बयान के बाद शुभम सोनी को महादेव ऐप का तीसरा संचालक मानते हुए प्रथम अभियोजन परिवाद में आरोपी बनाया गया है।


सूत्रों के हवाले बताया जा रहा है कि ईडी 10 जनवरी को जिस राजदार को कोर्ट में पेश करने वाली है उसी के जरिए ही नेताओं और अफसरों तक पहुंचाया जाता था। इस राजदार ने अब तक ईडी के सामने कई अहम खुलासे किए हैं और कहा जा रहा है कि 10 जनवरी को कोर्ट में भी अहम खुलासे कर सकता है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html