ED ने राशन घोटाले में की कार्रवाई, वन मंत्री को किया अरेस्ट...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बंगाल- पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक को ईडी ने कथित राशन घोटाले मामले में गिरफ्तार कर लिया है | मलिक बंगाल की ममता बनर्जी सरकार में वन मंत्री हैं | इससे पहले गुरुवार तड़के ही ईडी ने उनके आवास पर छापेमारी की थी | यह छापेमारी कथित राशन घोटाले से जुड़ी है जिसकी जांच ईडी कर रही है |
ज्योतिप्रिय मलिक वन मंत्री बनने से पहले खाद्य मंत्री का कार्यभार संभाल रहे थे | पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के मंत्रियों पर पहले भी छापेमारी होती रही हैं | इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने इस कथित घोटाले में चावल मिल मालिक बकीबुर रहमान को गिरफ्तार किया था | 2004 में एक चावल मिल मालिक के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले रहमान ने अगले दो वर्षों में तीन और कंपनियां खड़ी कर लीं | ईडी अधिकारियों के अनुसार, रहमान ने कथित तौर पर शेल कंपनियों की श्रृंखला खोली और पैसे निकाले |
उन्होंने इस गिरफ्तारी पर कहा कि मैं गहरी साजिश का शिकार हो गया हूं | ममता सरकार में मंत्री मलिक के कम से कम 12 ठिकानों पर गुरुवार को ईडी ने छापेमारी की थी | ईडी कथित तौर पर करोड़ों रुपये के राशन घोटाले की जांच कर रही है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments