दुर्ग जिले में ED की टीम ने ड्राइवर के घर मारा छापा...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
छत्तीसगढ़ में चुनाव के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) का छापा पड़ा है | ईडी की टीम ने दुर्ग जिले में रेड मारी है | ईडी ने भिलाई के हाउसिंग बोर्ड के ब्लाक 15 निवासी असीम उर्फ बप्पा के घर में छापेमारी कर करोड़ों नगदी जब्त किया है | ईडी की इस करवाई को महादेव सट्टा एप से जोड़कर देखा जा रहा है |
मिली जानकारी के अनुसार, जिस ड्राइवर के घर ईडी की टीम ने छापा मारा है, वह पूर्व में पार्षद के घर ड्राइव का काम करता था | ईडी की टीम भिलाई के हाउसिंग बोर्ड के ब्लाक 15 निवासी असीम उर्फ बप्पा के घर जिस वक्त छापा मारी उस समय घर पर कोई नहीं था | ईडी की टीम घर के अंदर दरवाजा तोड़कर घुसी | जहां ED की टीम ने दीवान से लगभग 5 करोड़ रुपये नोट बरामद किया है | फ़िलहाल नोटों की गिनती की जा रही है | ईडी के इस छापेमारी कार्रवाई में एक महिला अफसर समेत 7 आधिकरी शामिल हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments