google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ईडी ने झारखंड में सत्ता के करीबियों के करीब दस ठिकानों पर शुरू की छापेमारी...

Jan 3, 2024
1 min read



































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रांची - ईडी ने झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस एडवाइजर अभिषेक प्रसाद पिंटू, साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव सहित राज्य की सत्ता के करीबियों के करीब दस ठिकानों पर सुबह से रेड डाल रही है। जानकारी के अनुसार, राज्य में माइनिंग एवं जमीन घोटालों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के कई मामलों में एक साथ छापेमारी शुरू की गई है।


इन छापेमारियों को सीएम हेमंत सोरेन द्वारा कर ईडी के सातवें और आखिरी समन को नकार दिए जाने के घटनाक्रम से भी जोड़कर देखा जा रहा है। ईडी की टीमों ने सुबह-सुबह सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू के रांची में रातू रोड स्थित आवास, आईएएस और साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव के साहिबगंज और राजस्थान स्थित ठिकानों, साहिबगंज के आर्किटेक्ट बिनोद कुमार, खोडानिया ब्रदर्स, देवघर में पूर्व विधायक पप्पू यादव, हजारीबाग में डीएसपी राजेंद्र दुबे, कोलकाता में अभय सरावगी और रांची के होटवार जेल के सिपाही अवधेश कुमार के ठिकानों पर दबिश दी है।


सभी स्थानों पर अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए हैं। सनद रहे कि ईडी ने जमीन घोटाले के सिलसिले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को अब तक सात समन भेजे, लेकिन वे किसी भी समन पर हाजिर नहीं हुए। ईडी के सातवें समन के जवाब में उन्होंने 3 जनवरी को पत्र भेजा था, जिसमें उन्होंने एजेंसी पर राजनीति से प्रेरित होकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि एजेंसी को स्पष्ट करना चाहिए कि उनपर आरोप क्या हैं और किसलिए उनसे पूछताछ करना चाहती है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html