google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कपिल शर्मा, बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी और टीवी एक्ट्रेस हिना खान को ईडी ने भेजा समन.....

Oct 6, 2023
2 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बीते दिन अभिनेता रणबीर कपूर को समन भेजने के बाद ईडी के तीन और सितारों को तलब किया है। यह सितारे और कोई नहीं बल्कि कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा, बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी और टीवी एक्ट्रेस हिना खान हैं। ‘महादेव बुक’ ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मामले में रणबीर कपूर के बाद तीनों सितारों को समन भेजा गया है। ऐसे में कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान, तीनों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला…


‘महादेव बेटिंग ऐप’ केस में भेजा गया समन

अधिकारियों ने बताया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव बेटिंग एप्लिकेशन मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेता हिना खान और हुमा कुरेशी को तलब किया है। कुल 100 ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स ईडी के रडार पर हैं। खबर की पुष्टि एनआई द्वारा एक ट्वीट के जरिए की गई है। न्यूज एजेंसी एनआई ने एक्स पर ट्वीट करते हुए ईडी के सूत्रों के हवाले से लिखा, ‘ईडी ने महादेव बेटिंद ऐप मामले में कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेत्री हुमा कुरेशी को तलब किया है।’


ईडी के दायरे में इतने लोग

ईडी के सूत्रों ने कहा कि एजेंसी ने सेलेब्स पर वर्चुअल स्पेस में अपने प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटरों से पैसे लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मशहूर हस्तियों और प्रभावशाली लोगों सहित लगभग 100 लोग ईडी की जांच के दायरे में हैं और उन्हें भी जल्द ही तलब किया जाएगा। बता दें, बीते दिन रणबीर कपूर को भी ईडी द्वारा समन भेजा गया था।


रणबीर कपूर के बाद भेजा गया तीनों को समन

कपिल शर्मा, हिना खान और हुमा कुरैशी को समन महादेव बेटिंग ऐप मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में रणबीर कपूर को ईडी द्वारा तलब किए जाने के बाद भेजा गया है। रणबीर कपूर को 6 अक्तूबर को एजेंसी के रायपुर कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने दो सप्ताह का एक्सटेंशन मांगा है। भिलाई, छत्तीसगढ़ के रहने वाले सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल, महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटर हैं और कथित तौर पर इसे दुबई से संचालित करते हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html