महादेव बुक ऐप की 417 करोड़ की संपत्ति को ED ने किया सीज...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
ED ने महादेव बुक ऐप पर बड़ी कार्रवाई की है. 417 करोड़ रुपये की संपत्ति सीज की गई है. इसे महादेव बुक ऐप पर अब तक की बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है. हालांकि मामले में कई सफेदपोश नामों के खुलासे होने अभी बाकी है।
महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में पुलिस के एएसआई चंद्रभूषण वर्मा सहित 4 आरोपियों को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही है। सभी को आज दोपहर पुनः कोर्ट में पेश किया जाएगा।सुनवाई विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में होगी। इसी मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया है।
रायपुर और भिलाई में छापेमारी कर किया गया था गिरफ्तार ED ने रायपुर और दुर्ग में छापेमारी के दौरान वकील, पुलिस, ट्रांसपोर्टर, सीए और जमीन कारोबारियों को शिकंजे में लिया है। इस दौरान पी एम एल ए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, हवाला कारोबारी अनिल और सुनील दम्मानी की ईडी ने 2 बार रिमांड ली थी। बीते दस दिनो में ईडी ने सीएम के सलाहकार विनोद वर्मा, उनकी पत्नी, दोनों पुत्रों और बहनोई से पूछताछ की है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments