google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दुर्ग और राजनांदगांव में ED ने की 90 लाख कैश जब्त...

Oct 18, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

भिलाई- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने दुर्ग और राजनांदगांव में 7 व्यापारियों के घरों में दबिश दी | लगभग 18 घंटे तक ईडी उनके घर और ऑफिस में दस्तावेज खंगालती रही | इस पूरी कार्रवाई में ईडी ने 90 लाख रुपये कैश, प्रॉपर्टी के दस्तावेज, मोबाइल और डिजिटल सबूत जब्त किए |


पदुमनगर, नेहरु नगर और वैशाली नगर में प्रवर्तन निदेशालय की छापामार कार्रवाई मंगलवार सुबह से देर रात तक चली | पांच व्यापारियों के यहां से आधी रात को ईडी की टीम लौट गई, लेकिन चावल व्यापारी सुरेश कुकरेजा के यहां ईडी की टीम सुबह तक जांच करती रही | छापामार कार्रवाई के बाद ईडी चावल व्यापारी सुरेश कुकरेजा के बेटे अंशुल कुकरेजा को अपने साथ रायपुर स्थित कार्यालय ले गई, जहां उससे ईडी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं |


इस कार्रवाई में छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े पटाखा व्यापारी सुरेश धिंगानी के घर भी ईडी देर रात तक जांच करती रही | जहां से 7 लाख रुपए नकद और प्रापर्टी के कई दस्तावेज, बैंक एकाउंट और दो मोबाइल जब्त किए | पदुमनगर स्थित धिंगानी के घर पर ईडी की कार्रवाई से उसके रिश्तेदार, दोस्त और पड़ोसी सन्न रह गए | बाकी के 6 व्यापारियों के घर से 90 लाख रुपए नकद जब्त किए | साथ ही प्रापर्टी के दस्तावेज, बैंक खाते और मोबाइल जब्त किए गए |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html