ED ने भाजपा नेता और राइस मिलर के यहां की छापेमारी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर- ईडी की टीमों ने सुबह से दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा बिलासपुर में राइस मिलर्स को घेरा है। कोरबा में एक राइस मिलर और भाजपा नेता, दुर्ग में एक बड़े मिलर्स, तिल्दा नेवरा में चावल उद्योग के नाम से मिलर्स कारोबारी ठिकानों पर भी ईडी की दबिश की सूचना है।
खबर है कि कोरबा जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल मोदी के घर ईडी की एक टीम ने शुक्रवार की सुबह दविश दी है | जहां जांच पड़ताल जारी है | गोपाल मोदी के घर पर रायपुर पासिंग की गाड़ियां खड़ी हैं. सुरक्षा कर्मी को भी तैनात रखा गया है | किसी को भी अंदर से बाहर या बाहर वाले को भीतर प्रवेश करने की अनुमति नहीं है | गोपाल मोदी राइस मिल के मालिक हैं, उनकी एक सिनेमा टॉकीज भी संचालित है | उनके भाई एक मॉल के मालिक हैं |
बीते कई महीने से ED की कार्रवाई प्रदेश में जारी हैं | वही कोयला और शराब घोटाला मामले में आईएएस अधिकारी समेत कई नेता और कारोबारी जेल की सजा काट रहे है | कल आयकर विभाग ने ज्वेलर्स शॉप में दबिश दी थी | फ़िलहाल वहां क्या-क्या मिले इसकी सम्पूर्ण जानकारी नहीं मिल पाई हैं | इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments