सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी का छापा......

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, बुधवार सुबह ही ईडी की टीम संजय सिंह के आवास पर सर्च करने पहुंची है, इस छापेमारी से संबंधित अधिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है |
इससे पहले आम आदमी पार्टी के तमाम नेता जांच एजेंसियों के रडार पर आ चुके हैं, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पिछले साल मई में आप सरकार में मंत्री रहे सत्येन्द्र जैन को गिरफ्तार किया था, हालांकि, अभी वे बीमारी के चलते सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत पर हैं, इसके अलावा ईडी ने दिल्ली शराब नीति में घोटाले के आरोप में सीबीआई ने इसी साल फरवरी में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था, इसके बाद शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था, सिसोदिया अभी जेल में बंद हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments