google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ED ने 6 से अधिक स्थानों पर मारे छापे, मुश्किल में पूर्व मंत्री.....

Jan 16, 2024
2 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जयपुर - जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े मामले में ईडी की टीम ने पूर्व मंत्री महेश जोशी के आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की है, ईडी इस घोटाले से जुड़े मामले को लेकर एक्शन में है, इसके अलावा पीएचईडी के पांच बड़े अधिकारियों और ठेकेदारों के अड्डों पर भी ED ने रेड डाली है | ईडी की रेड जयपुर और बांसवाड़ा समेत कई इलाकों में चल रहे हैं, सूत्रों के मुताबिक ठेकेदारों और अधिकारियों को पूर्व मंत्री महेश जोशी का करीबी बताया जा रहा है, ईडी राजस्थान में जल जीवन मिशन परियोजना में कथित अनियमितताओं के संबंध में तलाशी ले रही है. इससे पहले भी जल जीवन मिशन घोटाला मामले को लेकर ईडी की टीम ने राजस्थान में 25 जगहों पर छापेमारी की थी. जिसमें आईएएस सुबोध अग्रवाल के ठिकाने भी शामिल थे |

ईडी राजस्थान में जल जीवन मिशन परियोजना में कथित अनियमितताओं के संबंध में तलाशी ले रही है, इससे पहले भी जल जीवन मिशन घोटाला मामले को लेकर ईडी की टीम ने राजस्थान में 25 जगहों पर छापेमारी की थी | जिसमें आईएएस सुबोध अग्रवाल के ठिकाने भी शामिल थे, इससे कुछ दिन पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जहां राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को पेश होने का समन जारी किया था तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर स्थित आवास पर छापेमारी की थी | पिछली बार हुई छापेमारी को पूर्व सीएम गहलोत ने घिनौनी राजनीति करार दिया था, उन्होंने कहा था कि क्या इतने बड़े मुल्क में आर्थिक अपराध नहीं हो रहे हैं ? AGENCIES को वहां ध्यान देना चाहिए. ED का ध्यान सिर्फ राजनेताओ पर जा रहा है, उन्होंने कहा था कि हमारे अध्यक्ष डोटासरा और मेरे पुत्र के पास ईडी को कुछ नहीं मिला. सरकार गिराने के लिए ED का उपयोग करना गलत है, चुनाव जीतने के लिए ED सीबीआई के जरिए घिनौनी राजनीति हो रही है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html