google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आप सांसद संजय सिंह के ‎‎ठिकानों पर ईडी की रेड, केजरीवाल ने मोदी सरकार को घेरा....

Oct 5, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

आप सांसद संजय सिंह के परिसरों पर ईडी की छापेमारी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने कथित शराब घोटाले के सिलसिले में छापेमारी पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सैकड़ों स्थानों पर पिछले घोटालों की तरह, इस छापेमारी से भी कुछ नहीं निकलेगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले एक साल से देख रहे हैं कि तथाकथित शराब घोटाले का शोर किया हुआ है लेकिन इनको एक भी पैसा नहीं मिला। करीब 1,000 से अधिक छापे मारे गए और कहीं से भी कोई रिकवरी नहीं हुई। कभी क्लासरूम घोटाला, कभी बसों की खरीद में घोटाला की बात हुई ले‎किन जांच के बाद कुछ नहीं ‎मिला। केजरीवाल ने कहा ‎कि अगले साल चुनाव आ रहे हैं और भाजपा को लग रहा है कि यह हारने वाले हैं तो यह हारते हुए आदमी की हताश कोशिशें नज़र आ रही हैं।

इस मामले को लेकर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि पिछले 15 महीने से इस तथाकथित शराब घोटाले में सीबीआई-ईडी जांच कर रही है, लेकिन अभी तक 1 रुपए का भ्रष्टाचार केंद्र सरकार और उनकी सारी एजेंसियां न साबित कर पाई हैं और न ही कोई सबूत दे पाई हैं। यह दिखाता है कि भाजपा को आप से डर लगता है और पीएम मोदी को पता है कि वे लोकसभा चुनाव हार रहे हैं। आपको बता दें कि दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर तलाशी ली। इससे पहले मामले में सांसद के कई अन्य करीबी लोगों के परिसरों की तलाशी ली गई थी।


हालां‎कि शराब नीति मामले में दायर आरोपपत्र में संजय सिंह का नाम था। तलाशी पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय सिंह के पिता ने कहा कि विभाग अपना काम कर रहा है, हम उनके साथ सहयोग करेंगे। मैं उस समय का इंतजार करूंगा जब उन्हें मंजूरी मिलेगी। इस बीच, पार्टी ने आरोप लगाया कि जांच एजेंसी संसद में अडानी मामले को उठाने के लिए सिंह को निशाना बना रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html