google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ED ने कल की थी छापेमारी,भाजपा नेता का बेटा है सटोरिया यूसुफ पोट्टी.......

Aug 22, 2023
1 min read



























































महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के बुकी यूसुफ पोट्टी और पार्टनर के ठिकाने समेत रायपुर, दुर्ग, भिलाई और रायगढ़ में ईडी ने छापामार कार्रवाई की है | राजधानी समेत कई जिलों में ईडी की छापेमार कार्रवाई जारी है. इन सभी पर देश के बड़े सट्टेबाजों से जुड़े होने का शक है. इतना ही नहीं सट्टा किंग यूसुफ पोट्टी का बीजेपी कनेक्शन भी सामने आया है. जानकारी के अनुसार ईडी के अधिकारियों ने छापामार कार्रवाई के दौरान सभी के मोबाइल फोन जब्त कर जमकर तलाशी की, क्योंकि सट्टे का पूरा नेटवर्क मोबाइल पर ही रह चलता है. इनके साथ-साथ इन से लगातार संपर्क वाले लोगों का मोबाइल डाटा रिकवर किया जाएगा. इस बीच ईडी की टीम देर रात भिलाई से तीन लोगों को रायपुर के दफ्तर ले आई |

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के बुकी यूसुफ पोट्टी के पार्टनर पपलू के तेलीबांधा स्थित घर और बबलू सेट्ठी के मौदहापारा स्थित मकान पर ईडी की टीम पहुंची है. ईडी के आधा दर्जन से अधिक अधिकारी परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक यूसुफ पोट्टी भाजपा नेता फुग्गा भाई का बेटा है. फुग्गा भाई ने भाजपा की ओर से मौदहापारा से पार्षद चुनाव लड़ा था | इतना ही नहीं भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में भी महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html