google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ED अधिकारी को 15 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया...

Nov 2, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जयपुर- राजस्थान के एंटी करप्शन ब्यूरो ने मणिपुर के इंफाल में तैनात एक ED अधिकारी और उसके एक सहयोगियों को 15 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी चिटफंड मामले में शिकायतकर्ता के खिलाफ दर्ज एक मामले को निपटाने के बदले कथित तौर पर 17 लाख रुपये की मांग कर रहा था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।


एंटी करप्शन ब्यूरो ने अपने एक बयान में बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान इंफाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के प्रवर्तन अधिकारी नवल किशोर मीना और उनके एक स्थानीय सहयोगी बाबूलाल मीना के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता ने राज्य की जांच एजेंसी को सूचित किया था कि इंफाल में ईडी के कार्यालय में उसके खिलाफ दर्ज मामले को निपटाने के लिए नवल किशोर मीणा कथित रूप से 17 लाख रुपये की रिश्वत का मांग कर रहा है।


वहीं, एसीबी ने शिकायतकर्ता के शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर 15 लाख रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो कि नवल किशोर जयपुर जिले के बस्सी के विमलपुरा गांव का रहने वाला है, जबकि उनके सहयोगी बाबूलाल नवगठित कोटपुल्टी-बहरोड़ जिले के मुंडावर के उप रजिस्ट्रार कार्यालय में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html