google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सराफा कारोबारियों के ठिकानों में ED नें दी थी दबिश, तीन करोड़ नकदी लगी हाथ...

Oct 21, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर- जगदलपुर के पारस ज्वेलर्स तथा रायपुर में तीन सराफा कारोबारियों के यहां आईटी छापा के दूसरे दिन तीन करोड़ रुपए कैश मिले हैं। इन कारोबारियों के यहां से बड़े पैमाने पर कच्चे में लेन-देन करने के दस्तावेज भी मिले हैं। साथ ही कारोबारियों के यहां से तीन लॉकर मिले हैं।


गौरतलब है कि आयकर टीमों ने शुक्रवार को दोपहर अरिहंत ज्वेलर्स, राजधानी ज्वेलर्स के साथ जगदलपुर के पारख ज्वेलर्स के 10 ठिकानों पर दबिश में एक करोड़ रुपए कैश सीज किया था। दूसरे दिन की पड़ताल में राशि बढ़कर तीन करोड़ हो गई । आईटी अफसर इसमें से पक्के और कच्चे की जानकारी जुटा रहे हैं। वहीं अफसरों को कारोबारियों से बड़े पैमाने पर स्टॉक में गड़बड़ी भी पकड़ा है। स्टॉक का वेरिफिकेशन के साथ मूल्यांकन किया जा रहा है।


सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में रायपुर के सराफा कारोबारियों के तीन लॉकर मिले हैं। तीनों लॉकर कारोबारियों के परिजनों के नाम से ऑपरेट किए जा रहे हैं। जिनके नाम पर लॉकर हैं, उनके यहां नहीं होने की वजह से लॉकर को खोला नहीं है। सूत्रों के मुताबिक स्टॉक वेरिफिकेशन के बाद लॉकर की जांच होगी।


इन ज्वेलर्स से जो कच्चे में लेन-देन के दस्तावेज हाथ लगे हैं, उनमें पुराने के साथ नई ज्वेलरी की खरीदी-बिक्री के दस्तावेज हैं। इनमें गोल्ड के साथ डायमंड ज्वेलरी शामिल है। कच्चे में लेन-देन की एंट्री लैपटॉप में की जा रही थी। सूत्रों के मुताबिक कारोबारियों ने मुंबई, कोलकाता से कच्चे में गोल्ड सूरत से डायमंड मंगाए जाने संबंधित दस्तावेज और रसीदों के आधार पर डिलीवरी करने वाले कारोबारी से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही वास्तविक स्टॉक का खुलासा होगा ।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html