मसूरी में इस जगह बनने जा रहा है ईको पार्क......जाने इसकी खास बाते

अब उत्तराखंड में पहाड़ों की रानी मसूरी में ईको पार्क बनेगा। मिली जानकारी के अनुसार मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) 16 एकड़ की भूमि पर इको पार्क बनाने जा रहा है जो देश विदेश से मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिये आकर्षण का केंद्र बनेगा वह मसूरी में पर्यटन व्यवसाय में भी वृद्धि होगी। एमडीडीए ने मसूरी में इको पार्क बनाये जाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इस पार्क में काफी कुछ खास होने वाला है। इको पार्क में ट्रेकिंग की जा सकेगी और बच्चों के लिए किड्स जोन भी बनाया जाएगा।
सूत्रों के हवाले से मसूरी-चंबा रोड पर हुसैन गंज में ईको पार्क हरे-भरे वन क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मसूरी के लाइब्रेरी चौक से इस क्षेत्र की दूरी महज 2.1 किलोमीटर है। 16 हेक्टेयर में फैला ये क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है, जिसको ट्रेकिंग के लिए बनाया जायेगा। वहीं इसके प्राकृतिक सौंदर्य को देखते हुए पार्क बनाया जाएगा। इस जगह का विकास इस तरह किया जायेगा कि इसकी हरियाली प्रभावित न हो। ईको पार्क क्षेत्र में ट्री-हाउस का भी निर्माण किया जाएगा। इसके लिए वन क्षेत्र में किसी उपयुक्त वृक्ष को नुकसान पहुंचाए बिना उसके इर्द-गिर्द लकड़ी के ढांचों से छोटे घर का निर्माण किया जाएगा। ट्री-हाउस पर्यटकों को खास अनुभव कराएगा।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments