मछली खाना महिला को पड़ गया महंगा...गवा बैठी अपने दोनों हाथ पैर...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
अमेरिका के कैलिफोर्निया में मछली खाने के कारण एक अमेरिकी महिला ने अपने दोनों हाथ और दोनों पैर खो दिए हैं | यह पढ़ आप हैरत में पड़ गए होंगे | लेकिन यह सच है, महिला के चार अंगों को काटकर अलग करना पड़ा है | तब जाकर जैसे तैसे उसकी जान बचाई जा सकी है |
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना दूषित मछली खाने के कारण हुई है | कैलिफोर्निया के सैन जोस की 40 वर्षीय लौरा बाराजस को अधपकी तिलापिया खाने के बाद संक्रमण हो गया | यह संक्रमण तेजी से पूरे शरीर में फ़ैल रहा था ऐसे में डॉक्टरों ने दोनों हाथ और दोनों पैर काटने का फैसला लिया |
रिपोर्ट के मुताबिक, दूषित मछली खाने के बाद पीड़िता की हालत इतनी बिगड़ गई थी कि वह कोमा में चली गई थी हालांकि अब वह खतरे से बाहर है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments