google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर....2000 से ज्यादा लोगों की हुई मौत

Oct 8, 2023
1 min read





































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

अफगानिस्तान- शनिवार को अफगानिस्तान के पश्चिमी हिस्से में आए भूकंप से भारी तबाही मची है. भूकंप से देश में अब तक 2000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. वहीं, हजारों लोग घायल और बेघर हो गए हैं. तालिबान के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी है. देश में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 थी |


अफगानिस्तान में कल आए भयंकर भूकंप की वजह से भारी तबाही हुई है. समाचार एजेंसी एपी ने तालिबान प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि भूकंप की वजह से देश में अब तक 2000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. वहीं हजारों की संख्या में लोग घायल हैं. ताजा भूकंप देश में दो दशकों में आए सबसे घातक भूकंपों में से एक है. देश के सूचना एवं संस्कृति मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल वाहिद रेयान ने तत्काल मदद की अपील करते हुए बताया है कि भूकंप से लगभग 6 गांव नष्ट हो गए हैं और सैकड़ों नागरिक मलबे के नीचे दब गए हैं. उन्होंने कहा है कि देश में 465 घर जमींदोज हो गए हैं और 135 क्षतिग्रस्त हो गए हैं |

भूकंप को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि देश में हताहतों की संख्या अभी और बढ़ सकती है, क्योंकि खोज और बचाव अभियान जारी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ लोग ढही हुई इमारतों के नीचे फंसे हो सकते हैं. वहीं, आपदा प्राधिकरण के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुल्ला जान ने बताया है कि हेरात प्रांत के ज़ेंडा जान जिले के चार गांवों को भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है |


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html