google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

लद्दाख में आज सुबह लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर नापी गई 3.4 की तीव्रता...

Dec 2, 2023
2 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

लद्दाख में आज सुबह शनिवार (2 दिसंबर 2023) को भूकंप झटके लगे. रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 3.4 मापी गई. तीव्रता कम होने की वजह से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की बात रिपोर्ट नहीं की गई है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर आया. इसका केंद्र सतह से 10 किलोमीटर नीचे 35.44 डिग्री अक्षांश और 77.36 डिग्री देशांतर में था |


केंद्र शासित प्रदेश में कहीं से किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है. भू-वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन दिनों हिमालयी पर्वत श्रंखला में दो प्लेटों के बीच आंतरिक घर्षण अधिक बढ़ जाने की वजह से इन इलाकों में भूकंप की ज्यादा घटनाएं देखने को मिल रही हैं. यही वजह है कि बीते दिनों अफगानिस्तान, जम्मू कश्मीर, नेपाल, अरुणाचल प्रदेश जैसे इलाकों में लगातार भूकंप की घटनाएं रिपोर्ट की जा रही हैं.


बांग्लादेश में लगे भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में शनिवार सुबह पड़ोसी बांग्लादेश में आए 5.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप सुबह करीब नौ बजकर पांच मिनट पर आया, जिसका केंद्र दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश में 55 किलोमीटर गहराई में था. एनसीएस ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 02-12-2023 की सुबह भारतीय समयानुसार 09:05:31 पर बांग्लादेश और भारत में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया. इसका केंद्र सतह से 55 किलोमीटर नीचे 23.15 डिग्री अक्षांश और 90.89 डिग्री देशांतर में था |


पश्चिम बंगाल आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा कि फिलहाल राज्य में कहीं से किसी नुकसान की खबर नहीं मिली है. इस संबंध में एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘हमें अभी तक अंतिम रिपोर्ट नहीं मिली है. भूकंप से फिलहाल किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है. कोलकाता पुलिस और कोलकाता नगर निगम के अधिकारियों ने भी कहा कि जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है|’

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html