असम और मेघालय में भूकंप के झटके, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 मापी गई.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नई दिल्ली , असम और मेघालय में सोमवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए. जिससे लोग दहशत में आ गए। फिलहाल, कहीं से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 मापी गई है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र मेघालय के नार्थ गारो हिल्स में 10 किलोमीटर की गहराई में था, असम और मेघालय के अलावा त्रिपुरा में भी भूंकप के झटके महसूस किए गए हैं |
वहीं उत्तरी बंगाल के कुछ भागों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. ऐसा बताया कि सिलीगुड़ी और कूचबिहार में भूकंप आया है, भूकंप सोमवार शाम को करीब 6 बजकर 15 मिनट पर आया. भूकंप की तीव्रता 5.2 थी, जो खतरनाक स्तर की मानी जाती है. ऐसे में लोग घरों से बाहर निकल आए.
इससे पहले सोमवार को ही मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में लगातार चौथे दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए |
यहां सुबह 7.15 बजे रियेक्टर स्केल पर 2.9 तीव्रता का भूंकप का झटका दर्ज किया गया. भूकंप का एपीसेंटर 5 किलोमीटर गहराई में बताया गया. कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने सोमवार को बताया कि बीते 29 सितंबर से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जा रहे हैं. भूकंप का कारण प्लेटों का आपसी टकराव हो सकता सकता है.29 सितंबर को महसूस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने में 2.9 और 30 सितंबर को 1.8, 1 अक्टूबर को रात 9.20 को दर्ज भूकंप की तीव्रता 2.8 दर्ज किया गया हैं. इसी तरह 2 अक्टूबर को सुबह 7.15 को दर्ज भूकंप की तीव्रता 2.9 दर्ज की गई हैं. दर्ज कम तीव्रता वाले भूकंप से जान माल की हानि की संभावना नही हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments