google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ई-कॉमर्स प्रमुख फ्लिपकार्ट देगा 20 शहरों में सेम डे डिलीवरी की सुविधा....

Jan 31, 2024
2 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़  :-

नई दिल्ली - ई-कॉमर्स प्रमुख फ्लिपकार्ट ने बुधवार को घोषणा की कि वह मेट्रो और गैर-मेट्रो शहरों में कई श्रेणियों में उत्पादों की एक ही दिन में डिलीवरी शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, कोयंबटूर, चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, लुधियाना, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पुणे, पटना, रायपुर, सिलिगुड़ी और विजयवाड़ा में जो ग्राहक दोपहर एक बजे से पहले ऑर्डर प्लेस करेंगे, उन्हें उसी रात 12 बजे से पहले प्रोडक्ट डिलीवर कर दिया जाएगा।


फरवरी से इस पहल की शुरुआत की जा रही है और आने वाले महीनों में धीरे-धीरे पूरे देश में ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। फ्लिपकार्ट की इस पहल के तहत ग्राहकों को मोबाइल्स, फैशन, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, लाइफस्टाइल, किताब, होम अप्लायंस और इलेक्ट्रॉनिक्स की श्रेणी में उत्पादों की सेम डे डिलीवरी की सुविधा मिलेगी। इससे ग्राहकों के लिए अपनी जरूरत के कई उत्पाद एक ही दिन के भीतर पाना संभव हो सकेगा।


फ्लिपकार्ट एक महीने में 12 करोड़ से ज्यादा पैकेज डिलीवर करता है और इसने देश के दूरदराज के क्षेत्रों के ग्राहकों तक पहुंचने के लिए अपनी सप्लाई चेन को मजबूत बनाने पर व्यापक निवेश किया है। सेम डे डिलीवरी की सुविधा प्रदान करने के लिए फ्लिपकार्ट ने पिछले एक साल में कई फुलफिलमेंट सेंटर पर निवेश किया है।


फ्लिपकार्ट ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और सप्लाई चेन, कस्टमर एक्सपीरियंस एवं रीकॉमर्स बिजनेस के प्रमुख हेमंत बद्री ने कहा, “हमने 2024 में कदम रख दिया है। इस नए साल में देशभर में लाखों ग्राहकों को ऑर्डर प्लेस करने वाले दिन ही लाखों प्रोडक्ट्स की डिलीवरी पाने की खुशी मिलेगी। हम इस बात को समझते हैं कि मेट्रो ही नहीं, बल्कि नॉन-मेट्रो शहरों के ग्राहक भी फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग करना पसंद करते हैं।


इसीलिए हम 20 शहरों में सेम डे डिलीवरी की सुविधा प्रदान करने की दिशा में काम कर रहे हैं। इससे ग्राहकों को संतुष्टि देने के मामले में अग्रणी रहने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूती मिलेगी। आगामी महीनों में हम इसे और विस्तार देंगे, जिससे बड़े अप्लायंस समेत ज्यादा से ज्यादा कैटेगरी और ज्यादा से ज्यादा शहरों को इसमें जोड़ते हुए ग्राहकों की खुशी बढ़ाई जा सके।”


उन्होंने आगे कहा, “हमारा लक्ष्य अपने सप्लाई चेन नेटवर्क को बेहतर बनाते रहना है, जिससे मेट्रो और नॉन-मेट्रो शहरों में बराबर इफिशिएंसी के साथ रोजाना हमारे सेलर्स एवं ग्राहकों के लाखों ऑर्डर को सुगमता से प्रोसेस किया जा सके। हमने अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी में निवेश किया है, डाटा एनालिटक्स का लाभ उठाया है और डिमांड पैटर्न को लेकर समझ विकसित की है, जिससे हम ऑर्डर प्लेस करने वाले दिन ही डिलीवरी करने के लिए पूरी तरह तैयार हो पाए हैं।”

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html