google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

डच वैज्ञा‎निक ने की पाकिस्‍तान में विनाशकारी भूकंप की भ‎विष्यवाणी.....

Oct 4, 2023
2 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नीदरलैंड के एक वैज्ञानिक ने पा‎किस्तान में ‎विनाशकारी भूकंप आने की भविष्यवाणी की है। ‎मिली जानकारी के अनुसार वैज्ञा‎निक ने दावा ‎किया है कि अगले 24 घंटों में पाकिस्तान को अपने इतिहास के सबसे विनाशकारी भूकंपों में से एक का सामना करना पड़ेगा। यह भविष्यवाणी नीदरलैंड स्थित संगठन सोलर सिस्टम ज्योमेट्री सर्वे के डच शोधकर्ता फ्रैंक हूगरबीट्स ने की। संगठन ने बलूचिस्तान के चमन इलाके में फॉल्ट लाइनों के साथ इलेक्ट्रिक चार्ज के उतार-चढ़ाव में असामान्य बढ़ोतरी का पता लगाने का दावा किया है।

उसने कहा कि इससे पाकिस्तान में एक शक्तिशाली भूकंप आ सकता है। हूगरबीट्स ने कहा कि 1 से 3 अक्टूबर के बीच का समय पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने यह भ‎विष्यवाणी 29 सितंबर को सोशल मीडिया एक्स पर करते हुए कहा था कि ‘जहां तक मैं बता सकता हूं, 1-3 अक्टूबर पा‎किस्तान के ‎लिए अधिक महत्वपूर्ण होंगे।’ इन अप्रमाणित भविष्यवाणियों ने पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।


हालां‎कि इसके बाद पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग को एक सफाई जारी करनी पड़ी।पीएमडी ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि किसी भी भूकंपीय गतिविधि की सटीक भविष्यवाणी करना असंभव है। पृथ्वी के अंदर दो प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों की सीमाएं पाकिस्तान से होकर गुजरती हैं, जो सोनमियानी से देश के उत्तरी क्षेत्र तक फैली हुई हैं। मौसम कार्यालय ने कहा कि भूकंप इन सीमा रेखाओं में किसी भी बिंदु पर आ सकता है। आखिरी बार चमन फॉल्ट लाइन में बड़ा भूकंप 1892 में देखा गया था, जब रिक्टर स्केल पर 9 से 10 तीव्रता का भूकंप आया था। आमतौर पर 100 साल बीतने के बाद उसी सीमा रेखा पर भूकंप फिर से आने की संभावना होती है। अब तक भूकंप के बारे में किसी भी अंतरराष्ट्रीय संगठन से किसी भी तरह की चेतावनी या निर्देश नहीं मिले हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html