Aks फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन ने रखा फ्रेंच शेव......जानिए क्यों अपनाते है ऐसी स्टाइल...

अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी लोगों के दिलों में राज करते हैं. उनका स्टाइल सबसे जुदा है. उन्होंने हाल ही में KBC के सेट पर अपनी फ्रेंच शेव के बारे में बात की और इसे रखने के पीछे का राज भी बता दिया जिसे सुनकर आप भी सच में पड़ जाएंगे |
KBC हर सीजन की तरह यह सीजन में भी बेहद रोचक तरह से खेला जा रहा है | अमिताभ बच्चन की कंटेस्टेंट के साथ बॉन्डिंग देखते ही बनती है | खेल को हल्का फुल्का माहौल देने के लिए अमिताभ बच्चन भी बीच बीच में मजाक भी करते हैं | इस दौरान वह कई अपने ऐसे पर्सनल बातें भी शेयर कर डालते हैं, जो दर्शकों के लिए बेहद खास हो जाता है | इस बार अमिताभ बच्चन ने अपने लुक को लेकर अपनी बातें की और उन्होंने बताया कि वह फ्रेंच कट क्यों रखते हैं |
अमिताभ बच्चन ने बताया कि ”अक्स’ (Aks) की शूटिंग के दौरान मुझे अपनी दाढ़ी को इस तरह मेनटेन रखना था | मैंने खुद को जब शीशे में देखा तो यह वाला स्टाइल अच्छा लगा. तबसे मैंने अपनी दाढ़ी को फ्रेंच रखता हूं. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है, वैसे ही और भी चीजें बढ़नी शुरू हो जाती हैं | जैसे कि डबल चिन और झुर्रियां | मुझे महसूस हुआ कि इस दाढ़ी से डबल चिन और झुर्रियों को छुपाने में भी मदद मिलती है | इसलिए मैंने दाढ़ी को ऐसे स्टाइल में रखा है, और हमेशा ट्रिम करता रहता हूं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments