google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विधानसभा के प्रश्नकाल मे विधायक गोमती साय ने खनिज संसाधन विभाग से जिला जशपुर में खनिज न्यास निधि (डी. एम. एफ.) से आबंटित राशि के ब्यौरा की मांग...

Feb 22, 2024
2 min read































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

गोमती साय ने पूछा क्या मुख्यमंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि :-(क) जिला जशपुर में खनिज न्यास निधि (डी.एम.एफ.) के तहत राज्य शासन के द्वारा वर्ष 2020-21 से 2023-24 तक जिले को कितनी राशि आबंटित की गई थी? (ख) आबंटित राशि कितने कार्यों में कितनी खर्च की गई?

विकासखंडवार, वर्षवार एवं कार्यवार जानकारी देवें? (ग) उपरोक्त स्वीकृत कार्यों में कितने कार्य पूर्ण हुए एवं कौन-कौन से कार्य अपूर्ण हैं? जानकारी देवें?

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय) ने बताया कि (क) जिला खनिज संस्थान न्यास जशपुर को राज्य शासन के द्वारा कोई राशि आबंटित नहीं की जाती है, अपितु जिले के खनन पट्टाधारियों से रूपये 288.89 लाख एवं रायगढ़ से अंशदान के रूप में रूपये 2781.52 लाख एवं कोरबा से अंशदान के रूप में रूपये 12330.00 लाख, इस प्रकार कुल राशि रूपये 15400.41 लाख प्राप्त हुआ है। (ख) उक्त राशि से विकासखण्डवार, वर्षवार एवं कार्यवार व्यय राशि की जानकारी "पुस्तकालय में रखे प्रपत्र" अनुसार है। (ग) स्वीकृत कार्यों में पूर्ण कार्य एवं अपूर्ण कार्य की जानकारी "पुस्तकालय में रखे प्रपत्र" के कॉलम संख्या-05 अनुसार है।

प्रदेश में खनिज उत्खनन हेतु प्राप्त आवेदन [खनिज साधन]

4. (क्र. 703 ) गोमती सायः क्या मुख्यमंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि :- (क) छत्तीसगढ़ राज्य में बॉक्साइट, सोना व हीरा कहां-कहां पाये गये हैं? कृपया विकासखण्डवार, जिलावार जानकारी देवें? (ख) किन-किन सरकारी एवं निजी कम्पनियों द्वारा वर्ष 2021-22 से 2023-24 तक प्रश्नांश "क" में उल्लेखित खनिजों के उत्खनन से राज्य सरकार को जिलेवार कितने राजस्व आय की प्राप्ति हुई है? वर्षवार विवरण देवें?

मुख्यमंत्री (विष्णु देव साय): (क) छत्तीसगढ़ राज्य में पाये जाने वाले बाक्साइट, सोना व हीरा खनिज

की जानकारी "संलग्न प्रपत्र-अ" अनुसार हैं। (ख) प्रश्नांश "क" में उल्लेखित खनिजों के उत्खनन से राज्य सरकार को प्राप्त राजस्व की कंपनीवार एवं जिलेवार जानकारी "संलग्न प्रपत्र-ब" अनुसार हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html