google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एसटीएफ की पूछताछ में सद्दाम ने बताया कि उमेशपाल की हत्या के इंतजाम खुद किए थे.....

Oct 2, 2023
2 min read




































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

प्रयागराज के बहुचर्चित मामले उमेशपाल हत्याकांड में फरार आरोपी अशरफ के साले सद्दाम को गिरफ्तार करने के बाद एसटीएफ की टीम उससे पूछताछ कर रही है। इसके बाद उमेशपाल की हत्या को लेकर सद्दाम ने कई खुलासे किए हैं। उसने बताया कि उमेशपाल की हत्या के सारे इंतजाम उसने खुद किए थे और शूटरों को छुपाने का भी इंतजाम किया था। एसटीएफ ने सद्दाम के पास से दो मोबाइल फोन और एक कार बरामद की है।

सद्दाम अशरफ की पत्नी जैनब का भाई है। जेल में अशरफ से अवैध मुलाकात कराने और सहूलियत पहुंचाने के मामले में सद्दाम के खिलाफ बिथरी चैनपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। सद्दाम बरेली जेल में ऐशो-आराम की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जेल अधिकारियों को घूस के रूप में तरह-तरह के तोहफे देता था। जेल में बंद रहने के दौरान अशरफ और अब्दुल समद उर्फ सद्दाम ने पुलिस अधिकारियों को मारने, गवाहों को धमकाने और जेल से रंगदारी वसूलने की अक्सर साजिश रचा करते थे। उमेशपाल की हत्या के बाद भी उस पर मुकदमा दर्ज था। इसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। उस पर एक लाख का इनाम भी घोषित था।


एसटीएफ और पुलिस की टीम हत्याकांड के बाद से ही इसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। जिसके बाद एसटीएफ बरेली यूनिट ने इसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ की पूछताछ में सद्दाम ने बताया कि उमेशपाल की हत्या का ताना बाना तो अशरफ ने रचा था लेकिन हत्या के इंतजाम उसने खुद किए थे। हत्या से 15 दिन पहले सद्दाम ने रिश्ते के भाई अब्दुल बारी के नाम पर काले रंग की कार खरीदी थी। बाद में उसका इस्तेमाल उमेश की हत्या में शामिल रहे गिरोह के बदमाशों को शहर बदलते रहने में किया गया। खुद भी अब इसी कार से भागता फिर रहा था। एसटीएफ ने सद्दाम के पास से दो मोबाइल फोन और एक कार बरामद की है। इसका भी रजिस्ट्रेशन नंबर 0016 है। यह गिरोह इसी नंबर की गाड़ियां लेता है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html