जांच के दौरान एक ट्रक से 9 हजार साड़ियां जब्त...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कोरबा- उरगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने भारी मात्रा में साड़ी जब्त की है | जिसकी कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई जा रही है | साड़ी किसने मंगवाई, इसका मालिक कौन है, इसकी जांच जारी है | बीती रात जांच के दौरान एक ट्रक को रोक कर जब पुलिस ने पीछे जाकर देखा तो पाया कि पूरी गाड़ी साड़ी से भरी हुई थी |
पुलिस को ट्रक में 9000 साड़ियां मिली | ट्रक चालक द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दे पाने और आवश्यक कागजात न दिखा पाने की वजह से साड़ियों को जब्त कर लिया गया | पुलिस को संदेह है कि यह साड़ियां चुनाव में मतदाताओं को प्रलोभित करने के लिए बांटे जाने के उद्देश्य से मंगाई गई थी | बहरहाल पुलिस ने धारा 102 के तहत गाड़ी और साड़ी दोनों को जब्त कर लिया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments