google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दुर्ग पुलिस ने जारी की पीएम मोदी के दौरे को लेकर ट्रैफिक एडवाइज़री...

Nov 2, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दिल्ली- पीएम मोदी 4 नवंबर प्रदेश में दो चुनावी सभाएं लेने आ रहे हैं। एक कांकेर और दूसरा दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में। दुर्ग पुलिस ने पीएम दौरे के लिए पार्किग प्लान एवं रूट के संबंध में एडवाइज़री जारी किया है। स्टेडियम में मंच पर बैठने वाले मंच के पास आगमन तथा प्रस्थान पर स्वागत करने वाले पासधारी अतिथियों के वाहनो की पार्किंग सुराना कालेज में निर्धारित की गई है ।


हेलीपेड जयंती स्टेडियम से कार्यक्रम स्थल रविशंकर स्टेडियम तक VVIP रुट में सडक में किसी भी प्रकार का दुकान एवं ठेला लगाना प्रतिबंधित रहेगा। कार्यक्रम में आने वाले वाहनो के लिए अलग अलग दिशाओ में पार्किग चिन्हाकिंत किया गया है। कार्यक्रम स्थल में किसी भी प्रकार की सामग्री ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। 4 नवंबर को दुर्ग शहर में भारी वाहनो का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।कार्यक्रम स्थल पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा।

पार्किग प्लान-

राजनांदगांव एवं बालोद से आने वाले वाहन पुलगांव चौक-पोटिया चौक-महाराजा चौक-सोनी फर्नीचर के सामने-मिनी स्टेडियम पद्मनाभपुर, हॉकी मैदान सिविल लाईन में पार्किग कर पैदल कार्यक्रम स्थल।


पाटन एवं उतई से आने वाले वाहन एमडी चौक-जेल तिराहा-पुलिस लाईन एवं गर्ल्स कॉलेज में पार्किग कर पैदल कार्यक्रम स्थल।


नेहरू नगर की ओर से आने वाले वाहन वाय शेप ब्रिज-सांईस कॉलेज-मालवीय नगर चौक-अजजा/अजा बालक छात्रावास-खालसा पब्लिक स्कूल में पार्किग कर पैदल कार्यक्रम स्थल।


धमधा की ओर से आने वाले वाहन ग्रीन चौक-रेल्वे स्टेशन-मालवीय नगर-पॉलिटेक्निक कॉलेज में पार्किग कर पैदल कार्यक्रम स्थल।


पटेल चौक की ओर से आने वाले वाहन उतई तिराहा-डीओ ऑफिस कन्या स्कूल, में पार्किंग कर पैदल कार्यक्रम स्थल।


स्वागत के लिये हेलीपैड जयंती स्टेडियम आने वाले व्यक्ति अपने वाहन डीपीएस चौक से पेट्रोल पम्प के पीछे से फुटबाल ग्राउंड में वाहन पार्किंग करेंगे।


प्रतिबंधित सामग्री-

01 – विस्फोटक सामग्री-फटाका, बारूद, बन्दूक अन्य विस्फोटक पदार्थ।

02 -ज्वलशील सामग्री-पेट्रोल, डीजल, मिट्टी तेल, एल्कोहल, माचिस, जेल, सिगरेट, बीडी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html