google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दुर्ग: पहल वेलफेयर फाउंडेशन की 'आगाज' प्रदर्शनी शुरू.....

Aug 23
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

दुर्ग: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और जरूरतमंद बच्चों की मदद के उद्देश्य से पहल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से अनूठी पहल की गई है। आनंद रिजॉर्ट में 22 और 23 अगस्त को ‘आगाज’ प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेशभर से करीब 75 महिला उद्यमी अपने उत्पाद लेकर पहुंची हैं।


महिला उद्यमियों के उत्पादों की प्रदर्शनी

प्रदर्शनी का शुभारंभ वनबंधु परिषद एकल अभियान महिला समिति की मीडिया प्रभारी कविता राठी ने किया। प्रदर्शनी में साड़ी, सूट, फुटवियर, हैंडक्राफ्ट, एक्सेसरीज और परफ्यूम समेत कई तरह के उत्पाद उपलब्ध हैं। इसके साथ ही एटी जूलियस की ओर से ग्रैंड तंबोला का भी आयोजन किया जा रहा है।


जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए जुटाई जाएगी राशि

आयोजकों के मुताबिक, ‘आगाज’ का उद्देश्य केवल महिला उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकार से जुड़कर जरूरतमंद बच्चों की मदद करना भी है। प्रदर्शनी से एकत्रित राशि का इस्तेमाल बच्चों की शिक्षा और चिकित्सा में सहयोग के लिए किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन के जरिए महिलाओं को अपने हुनर और कारोबार को आगे बढ़ाने का मंच मिल रहा है। वहीं मुख्य अतिथि कविता राठी ने दुर्ग-भिलाई के लोगों से प्रदर्शनी में पहुंचकर महिला उद्यमियों का उत्साह बढ़ाने और इस सामाजिक पहल में सहभागी बनने की अपील की।

#महिलासमिति #साड़ी #सूट #फुटवियर #हैंडक्राफ्ट #एक्सेसरीज #ब्रेकिंग ADN न्यूज़

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html