सतर्कता से बाल-बाल बचे किसान, खेत में मगरमच्छ...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कोरबा- कोरबा जिले के पाली क्षेत्र में लगातार मगरमच्छ पाए जा रहे हैं | यहां आए दिन ऐसी जानकारी मिलती है कि क्षेत्र में मगरमच्छ पाए गए हैं | पाली विकासखंड के कुछ गांव खूंटाघाट बांध के पास है, जिसके कारण गांव के तालाबों में मगरमच्छों का आना-जाना लगा रहता है | इस बीच गुरुवार को कटघोरा वन मंडल के परसदा गांव में फसल काटने पहुंचे किसान और मजदूरों का सामना मगरमच्छ से हो गया | गांव के लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी | वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ लिया और वाहन में डाल कर खूंटाघाट बांध के डूबान में छोड़ दिया | इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली |
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को खूंटाघाट डूबान में छोड़ दिया | बताया जा रहा है कि लोगों को अपने पास आता देख मगरमच्छ मुंह खोलकर उन्हें डराने की कोशिश भी कर रहा था | इस पूरे मामले में अधिकारियों का कहना है कि खूंटाघाट के पास होने की वजह से खेतों तक मगरमच्छ पहुंच जाते हैं | ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए कहा है | मगरमच्छ को देखते ही सूचित करने की बात कही गई है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments