google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

डॉक्टर की लापरवाही से,बच्चे की हुई मौत,परिवारवालों ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का घेराव...

Jul 23, 2023
2 min read










जिले में एक बार फिर से डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां समय पर इलाज नहीं मिलने पर एक बच्चे की मौत हो गई है. परिजनों का आरोप है कि बच्चे को सांप काटने पर इलाज के लिए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुन्नी लाया गया. यहां बच्चे का इलाज किए बिना ही डॉक्टर ने उसे लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया. जिससे बच्चे की मौत हो गई है। इससे गुस्से में परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने बच्चे का शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार, लखनपुर विकासखंड के घुचूडाड़ में माझी परिवार के 5 से 6 साल के बच्चे को जहरीले सांप ने तड़के सुबह काट लिया। जिसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुन्नी लाया गया. जहां परिवार वालों ने आरोप लगाते हुए बताया कि अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने पर डॉक्टर के द्वारा बच्चे की उपचार तो छोड़िए जांच तक नहीं की गई वहीं अस्पताल के बाहर से ही बेहतर इलाज के लिए लखनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया जहां लखनपुर डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इधर परिवार वालों ने यह भी कहा कि किसी भी तरह से डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जाता तो बच्चे की जान बच सकती थी।

इधर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने अपनी गलती मानते हुए कहां की हमसे गलती हुई है तो आने वाले दिनों में इसको लेकर सुधार किया जाएगा किसी भी तरीके से भविष्य में गलती ना हो उसके लिए और बेहतर प्रयास करने के साथ बेहतर उपचार की बात भी कही है।

बहरहाल, ग्राम पंचायत कुन्नी के सरपंच सहित ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुन्नी पिछले 4 सालों में रेफर सेंटर घोषित हो गया है। जहां मरीजों का बेहतर उपचार ना करके इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया जाता है। जिसकी वजह से ग्रामीण इलाकों के लोगों को इलाज के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html